अभियान का परिचय
Campaign Introduction
गाँव की राजनीति में सक्रिय लोगों और ग्रामीण राजनीति में अपनी पहचान बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं एवं नेतृत्वकर्ताओं के लिए "एक गाँव, एक लीडर" अभियान शुरू किया गया है।
इस अभियान का उद्देश्य गाँव-गाँव से ऐसे नए नेतृत्वकर्ताओं को तैयार करना है, जो ग्रामीण राजनीति की बारीकियों को समझें, जनता के बीच अपनी मजबूत पहचान बनाएं और प्रभावी राजनीतिक नेतृत्व करने में सक्षम हों।
अभियान से जुड़ने वाले लोगों को ग्रामीण राजनीति के विभिन्न विषयों पर विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही, उनकी नेतृत्व क्षमता को विकसित करने के लिए हर महीने 4 विशेष ट्रेनिंग आयोजित की जाएंगी।
प्रतिभागियों को शाहनवाज चौधरी भारतीय जी की पॉलिटिकल टीम का हिस्सा बनने का अवसर भी मिलेगा।
यदि आप गाँव की राजनीति में सक्रिय हैं या राजनीति में आगे बढ़ना चाहते हैं, तो "एक गाँव, एक लीडर" अभियान से जुड़कर अपने राजनीतिक नेतृत्व को नई दिशा दे सकते हैं।